मनोनीत सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण,संभाला पदभार

रेणुकूट (सोनभद्र) । माननीय राज्यपाल द्वारा रेणुकूट नगर पंचायत में आशीष मिश्रा, माया गुप्ता, प्रभाकर गिरि तथा पिपरी नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों प्रमोद जायसवाल, कृष्ण कुमार गौड़, प्रदीप सिंह रानू को उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल बन गया। जगह-जगह मिठाइयाँ बांटी गईं और लोगों ने खुशी का इजहार किया। शपथ ग्रहण में जिले से चलकर आई जिला महामंत्री शारदा खरवार जी ने
अपने संबोधन में शारदा खरवार ने इस नियुक्तियों को समर्पण, मेहनत और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान बताया है।


इन से विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा जनता की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। वरिष्ठ नेता चांद प्रकाश जैन ने भी विश्वास जताया कि मनोनीत सभासदों से क्षेत्र में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

मनोनीत सभासद आशीष मिश्रा और उनकी पत्नी निगम मिश्रा को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद करके जुलूस निकाल कर शपथ ग्रहण स्थल से उनके आवास तक पहुंचाया। इस अवसर पर चेयरमैन ममता अनिल सिंह, मण्डल अध्यक्ष छवि शाह, उमेश ओझा, पंकज मिश्रा, बृंदावन मौर्या, उदय नाथ मौर्या, विष्णु गुप्ता, किरण सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!