हिण्डालको रेणुकूट के कर्मचारी रवि सिंह करेंगे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व |

रेणुकूट (सोनभद्र) : जिला सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह, पुत्र स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह, रवि सिंह जो हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के विभाग ब्वायलर को-जेनरेशन में कार्यरत हैं, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले, उत्तर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। रवि सिंह आगामी विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विशेष बात यह है कि वह उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें 8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप, में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

8वीं विश्व क्वान की डो चैंपियनशिप 2026 यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 20 मई से 24 मई 2026 तक रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित कॉम्प्लेक्स स्पोर्टिफ “सैले पॉलीवैलेंटे डायनामो”, बुखारेस्ट, रोमानिया में आयोजित की जाएगी।
जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रवि अपनी मेहनत, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में वह हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट में कार्यरत रहते हुए खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

रवि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं सहयोगियों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह, क्वान की डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार तथा क्वान की डो के समस्त पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ।

रवि सिंह ने कहा, “देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गर्व है। यह उपलब्धि केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर मेरा समर्थन किया। मैं विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ उतरूंगा।

”रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों,सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रेणुकूट और सोनभद्र क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा सभी को उम्मीद है कि रवि सिंह विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!