मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में बभनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

10 आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय भेजा गया

सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बभनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट एवं अमानवीय कृत्य के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी श्री अरविन्द सरोज के नेतृत्व में की गई।

छेड़खानी के विवाद के बाद मारपीट का आरोप

पुलिस के मुताबिक, दिनांक 06 अगस्त 2026 को बभनी बाजार से घर लौट रहे भोला प्रसाद को दराई मोड़ के पास विपक्षीगण द्वारा कथित रूप से एक राय होकर घर में खींच ले जाने और उसके साथ मारपीट करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान उसके साथ अमानवीय कृत्य कर उसे अपमानित किया गया।

बीच-बचाव करने पहुंची शिकायतकर्ता की पत्नी के साथ भी लाठी-डण्डे से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

मामले में शिकायतकर्ता सरजू प्रसाद पुत्र हनुमान प्रसाद, निवासी ईकदिरी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र द्वारा दिनांक 07 अगस्त 2026 को थाना बभनी में लिखित तहरीर दी गई।

तहरीर के आधार पर थाना बभनी में मु0अ0सं0-178/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी।

10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—

1. अजय पुत्र राजेन्द्र, उम्र लगभग 28 वर्ष
2. राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, उम्र लगभग 58 वर्ष
3. चितरंजन पुत्र शिवलोचन, उम्र लगभग 33 वर्ष
4. ममता पत्नी अजय, उम्र लगभग 25 वर्ष
5. चिंता पत्नी अयोध्या, उम्र लगभग 32 वर्ष
6. शंभू पुत्र अशर्फी लाल, उम्र लगभग 27 वर्ष
7. संजय पुत्र सीताराम, उम्र लगभग 21 वर्ष
8. सीताराम पुत्र मनोरथ, उम्र लगभग 45 वर्ष
9. रामकिशुन पुत्र मनमूरत, उम्र लगभग 40 वर्ष
10. बीगन पुत्र रत्तू, उम्र लगभग 40 वर्ष

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं।

पुलिस टीम ने की त्वरित कार्रवाई

अभियुक्तों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द सरोज के नेतृत्व में थाना बभनी की पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख का संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!