रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रयागराज स्थित घर के पास से दबोचा गया वांछित आरोपी
सोनभद्र, 08 अगस्त। वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए ₹25 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र स्थित उसके गांव से की गई।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना रायपुर में 18 जून 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 89/2026, धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व. जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज, घटना के बाद से फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा उस पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में 08 अगस्त 2026 को करीब 00:50 बजे रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
करियवा यादव उर्फ राजबहादुर, पुत्र स्व. जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर,
राम सिंहासन शर्मा, थानाध्यक्ष थाना रामपुर बरकोनिया,
हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, थाना रायपुर,
हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया,
कांस्टेबल दीप सिंह, थाना रायपुर,
कांस्टेबल सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
